Cricket News: त्रिकोणीय वनडे सीरीज का फाइनल: महिला टीम इंडिया ने लहराया जीत का परचम, जीती त्रिकोणीय सीरीज, श्रीलंका को इतने रनों से हराया

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। त्रिकोणीय वनडे सीरीज का आज रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया।

आज होगा फाइनल मुकाबला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें भारतीय महिला टीम और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला गया। आज रविवार को आर प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में यह महिला वनडे ट्राई सीरीज का फाइनल खेला गया। जिसमे हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और श्रीलंका को 97 रन से हराकर त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मुकाबला जीत लिया। भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना की शतकीय पारी की मदद से 50 ओवर में सात विकेट खोकर 342 रन बनाए। उन्होंने केवल 101 बॉल पर 116 रन बना दिए। इस दौरान उन्होंने दो छक्के और 15 छक्के लगाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 48.2 ओवर में सिर्फ 245 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।

भारतीय टीम में खिलाड़ी

प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, काशवी गौतम, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, नल्लापुरेड्डी चरणानी, यास्तिका भाटिया, अमनजोत कौर, तेजल हसबनिस, शुचि उपाध्याय शामिल हैं।

श्रीलंका टीम में खिलाड़ी

चमारी अटापट्टू (कप्तान), कविशा दिलहारी, इनोशी प्रियदर्शनी, विशमी गुणरत्ने, हंसिमा करुणारत्ने, अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा, हर्षिता समाराविक्रमा, मनुडी नानायककारा, हासिनी परेरा, पिउमी वाथसाला, इनोका राणावीरा, अनुष्का संजीवनी, रश्मिका सेववंडी, नीलाक्षिका सिल्वा, देवमी विहंगा शामिल हैं।