आज 12 मई है। आज अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस है। इस मौके पर आज अल्मोड़ा में भी नर्स दिवस मनाया गया।
वितरित किए फल
आज अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर जनपद शाखा अल्मोड़ा के उत्तराखण्ड नर्सेज सर्विसेज एसोशिएसन के पदाधिकारियों द्वारा जिला चिकित्सालय व जिला महिला चिकित्सालय में फल वितरित किये गये। साथ ही मरीजों का हालचाल भी जाना। पूरे एसोशिएसन द्वारा मरीजों के स्वस्थ्य होने की कामना की गयी।
रहें मौजूद
इस मौके पर अध्यक्ष प्रेमलता रावत संगठन मंत्री हिमानी पाण्डे, मीनू महर, मीडिया मंत्री सविता और ममता, सह सचिव, भास्कर, मंयक और अमर आदि मौजूद रहें।