उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव, तेज धूप और बढ़ता तापमान करेगा परेशान, मौसम विभाग का अलर्ट

मई का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज गुरुवार को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। देहरादून में आज आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है। इसके अलावा मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 15 मई तक प्रदेशभर में तेज धूप और बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। अब पश्चिमी विक्षोभ के असर में कमी आने के कारण मौसम शुष्क हो गया है, जिससे तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज तेज धूप खिलने के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।