नैनीताल: सोशल मीडिया पर अज्ञात लिंक व संदिग्ध फ्रेंड रिक्वेस्ट को न करें स्वीकार, इन बातों का रखें खास ध्यान

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

साइबर ठगों से रहें सावधान

इसी क्रम में दिनांक 15.05.2025 को निरीक्षक साइबर सेल प्रभारी हरपाल सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल शिवेंद्र सिंह एवं संदीप कुंवर द्वारा एनसीसी कैंप, रानीबाग में उपस्थित एनसीसी कैडेट्स को सोशल मीडिया एवं फाइनेंसियल फ्रॉड से संबंधित “Do & Don’ts” के संदर्भ में महत्वपूर्ण एवं अत्यंत आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा सोशल ठगी की भी जानकारी दी। जिसमे साइबर क्राइम की शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर – 1930 में कॉल करें।
🔹 सोशल मीडिया पर अज्ञात लिंक व फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करना
🔹 किसी भी प्रकार की वित्तीय जानकारी (OTP, UPI PIN, पासवर्ड आदि) किसी के साथ साझा न करना
🔹 संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करना
🔹 ऑनलाइन शॉपिंग करते समय केवल सुरक्षित व प्रमाणित वेबसाइट का ही उपयोग करना।