अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में शैक्षणिक प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन
इस कार्यक्रम में 18 निर्धन एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को अमेरिका में कार्यरत एवं डुबकियां अल्मोड़ा निवासी मनोज बिष्ट ने सहायता सामग्री प्रदान की। उनके द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी को बैग ट्रैक सूट, जूता, ज्योमेट्री बॉक्स, छतरी,वॉटर बॉटल, स्वेटर व टोपी प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने बताया कि इससे पूर्व भी मनोज बिष्ट द्वारा 17 मातृहीन एवं पितृहीन विद्यार्थियों को उपरोक्त सामग्री प्रदान की गई थी।
इन्हें मिली यह जिम्मेदारी
इस अवसर पर विद्यालय की नवीन शिक्षक अभिभावक समिति (पीटीए) तथा विद्यालय प्रबंधन समिति
(एसएमसी) एवं महिला प्रेरक समूह का भी गठन किया गया। जिसमे गंगा देवी को निर्विरोध पीटीए अध्यक्ष तथा रविंद्र सिंह मुस्यूनी को निर्विरोध एसएमसी अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। भावना तिवारी,सुरेश लाल नंदी देवी, मंजू भट्ट,रमा देवी को क्रमशः कोषाध्यक्ष,उपमंत्री एवं अभिभावक सदस्य निर्वाचित किया गया । विमला देवी, केवलानंद जोशी, रेखा नेगी व भगवती देवी को क्रमशः उपाध्यक्ष एवं एसएमसी कार्यकारिणी सदस्य चुना गया ।इसी प्रकार गंगा देवी, रेखा नेगी, आशा कनवाल, हंसी देवी, लक्ष्मी देवी, गायत्री बिष्ट,कमला देवी, गंगा देवी, दीपा देवी, गंगा कनवाल ,गंगा मेहरा एवं गीता देवी को महिला प्रेरक समूह हेतु निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का शत-प्रतिशत रहा परिणाम
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने सभी अभिभावकों से अपने पाल्यों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने एवं उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने बताया कि विद्यालय का हाई स्कूल एवं इंटर विज्ञान वर्ग का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा जबकि इंटर कला वर्ग का परीक्षाफल 96% रहा।
रहें उपस्थित
इस अवसर पर मदन सिंह, प्रदीप सलाल, निर्मल कुमार पंत, प्रमोद पांडे ,कमलेश जोशी, भगवत सिंह बगडवाल, नवीन वर्मा ,सुनीता बोरा ,भावना वर्मा हिमांती टम्टा,योगिता तिवारी, राकेश कुमार, रेखा आर्या ,तृप्ति बोरा व विक्रम चंद्र उपस्थित रहें।