अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।
पुलिस का जागरूकता अभियान
इसी क्रम में दिनांक 16.05.2025 को थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महन्त द्वारा एसएसजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे अल्मोड़ा में उपस्थित एनसीसी कैडेट तथा छात्र-छात्राओं व अध्यापकों को सड़क सुरक्षा/यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। साइबर ठगी की भी जानकारी दी।