अल्मोड़ा: निजी वाहन चालक मनमानी से ढोह रहें सवारियां, टैक्सी चालकों को हो रहा आर्थिक नुकसान – टैक्सी यूनियन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सोमवार को टैक्सी यूनियन अध्यक्ष शैलेंद्र तिलारा ने प्रेस वार्ता की।

की यह मांग

जिसमे उन्होंने कहा कि कई निजी वाहन चालक मनमानी से सवारियां ढोह रहे है। जिससे टैक्सी चालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस मामले में यूनियन पदाधिकारियों ने पुलिस और संभागीय परिवहन विभाग से ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
दी यह चेतावनी

साथ ही चेतावनी दी कि यदि ऐसे चालकों पर जल्द कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो टैक्सी यूनियन आंदोलन को बाध्य होगा।

रहे मौजूद

इस मौके पर प्रेस वार्ता में महासचिव नीरज पवार, गोपाल सिंह रावत, आनंद सिंह भोज, विनोद सिंह बिष्ट, हीरा सिंह बजेठा आदि टैक्सी चालक मौजूद रहे।