अल्मोड़ा: यात्रियों के लिए अच्छी खबर, कलक्ट्रेट तक मिलेगी शटल सेवा, इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अब पाण्डेखोला होते कलक्ट्रेट की ओर जाने के लिए शटर सेवा की सुविधा मिलेगी।

13 जून से लागू की जाएगी नयी व्यवस्था

मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका अब इस रूट पर दो बसो का संचालन करेगी। नगर पालिका और प्रशासन की बैठक में निर्णय लिया गया है कि बेस के लिए संचालित होने वाली बस को भी कलक्ट्रेट रूट पर चलाया जाएगा। लेकिन यात्रियों को दस के बजाए 30 रुपये प्रति व्यक्ति किराया देना होगा। नई व्यवस्था 13 जून से लागू की जाएगी।

यात्रियों को मिलेगी राहत

दरअसल नगर पालिका की ओर से टैक्सी स्टैंड से बेस और स्व विजय जोशी पार्किंग स्थल से पाण्डेखोला, जिला न्यायालय, विकासभवन होते हुए कलक्ट्रेट के लिए दो बसों का संचालन किया जाता था। जिसमें बेस को जाने वाली बस कभी खाली होती थी। तो वहीं कलक्ट्रेट को जाने के लिए लोगों को सीट नहीं मिल पाती थी। जिसके बाद अब यात्रियों को आवाजाही में राहत मिलेगी।