अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में APL 2025 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का फाइनल
जिसमे आज रविवार को फाइनल मैच खेला गया। फाइनल में वॉरियर अल्मोड़ा ने चैंपियन अल्मोड़ा टीम को 85 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्मोड़ा वॉरियर ने निर्धारित 20 ओवरों में 199 रन बनाए, जिसमें विजेंद्र बिष्ट ने 98 रन बनाए। जवाब में चैंपियन 114 रन ही बना सकी। वॉरियर टीम के चंदन लटवाल 3 विकेट लिए। आज के मेन ऑफ द मैच विजेंद्र बिष्ट रहे। प्रतियोगिता में मेन ऑफ द सीरीज विकास फर्त्याल रहे। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज प्रकाश जोशी रहे। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज गौरव जोशी रहे। बेस्ट फील्डर रुद्र खत्री रहे।
विजेता टीम को किया पुरस्कृत
आज के मैच का शुभारंभ डीएम आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी देवेंद्र पींचा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं शुभकामनाएं देकर किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच में समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवि रौतेला, विशिष्ट अतिथि विनीत बिष्ट एवं कार्यक्रम अध्यक्ष जगदीश वर्मा ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 2,50,000/- (दो लाख पचास हजार रु पुरस्कार प्रदान किया गया।
रहें मौजूद
आज के मैच में अंपायर गोपाल और अमित थेगोपाल बिष्ट रहें। वही स्कोरर की भूमिका में शंकर बोरा, भुप्पी कोरंगा रहे। कमेंटेटर मयंक रहें। संचालन हर्षिता तिवारी ने किया। वहीं गोकुल मेहता, राजेंद्र तिवारी, कमल भट्ट, दीपक कुमार, हेम तिवारी, पंकज बिष्ट, मुराद खान, विमल शाही, राजेंद्र बिष्ट, चंदन लटवाल गर्वित तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।