अल्मोड़ा: अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याणकारी संस्था की बैठक, संस्था के कार्यकारिणी का चुनाव, जमन सिंह देवड़ी बनें अध्यक्ष

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल दिनांक 18-5-2025 को अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याणकारी संस्था की एक बैठक होटल शिखर में आयोजित हुई।

कार्यकारिणी का चुनाव

जिसमे संस्था के कार्यकारिणी का चुनाव अधिकारी पूरन सिंह एरी की अध्यक्षता में हुआ। पदाधिकारियों का चुनाव सर्व सम्मति से हुआ।
अध्यक्ष पद हेतु जमन सिंह देवड़ी
उपाध्यक्ष पद हेतु हयात सिंह गैड़ा
महासचिव पद हेतु लक्ष्मण सिंह बोरा
उपसचिव पद हेतु हयात सिंह बिष्ट
कोषाध्यक्ष पद हेतु राम सिंह बिष्ट
प्रचार मंत्री पद हेतु अशोक सिंह
पूर्व रेंजर जसवंत सिंह और रूप सिंह बिष्ट ऑडिटर बनाये गए

की यह मांग

संस्था द्वारा भारत-पाक युद्ध में भारत के वीर सैनिकों की पूरी-पूरी प्रशंसा की गई।
📌📌 साथ ही नगर निगम अल्मोड़ा से अनुरोध किया है कि नगर क्षेत्र के अंतर्गत आवारा गोवंश पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है जो गलियों एवं बाजार में खुले में घूम रहे हैं,जिससे अप्रिय घटना घटित हो सकती है एवं बंदरों के आतंक को भी रोकने हेतु आवश्यक कार्रवाई की मांग की है‌।
📌📌आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था किए जाने का अनुरोध भारत सरकार से बार-बार करते आ रही है
📌📌उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा निर्मित सड़कों की अधिकतम चौड़ाई 18 मीटर रखी जाए, सड़कों के दोनों तरफ पैदल चलने के लिए फुटपाथ बनाई जाए।
📌📌अनावश्यक वाहनों को पार्किंग में खड़े होने की व्यवस्था हो
📌📌सभी प्रकार के अपूर्ण सड़कों को यथाशीघ्र पूर्ण करने का अनुरोध किया गया।

रहें मौजूद

बैठक में जमन सिंह देवड़ी, लक्ष्मण सिंह बोरा, हयात सिंह गैड़ा, गजेंद्र सिंह रावत, हयात सिंह बिष्ट, राम सिंह बिष्ट, मदन सिंह बिष्ट, आनंद सिंह सतवाल, दीवान सिंह, पूरन सिंह एरी, एस एस पथनी, मनोहर सिंह नेगी, जसवंत सिंह बिष्ट आदि कई सदस्य उपस्थित रहे।