उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में वन विभाग बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट हो गया है। जिसमे नैनीताल और देहरादून चिड़ियाघर सहित जिम कॉर्बेट और राजाजी टाइगर नेशनल पार्क को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
उत्तराखंड में भी अलर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू से एक बाघिन की मौत हो गई है। जिसमे बाद बर्ड फ्लू के संभावित खतरे के मद्देनजर उत्तराखंड में भी वन विभाग अलर्ट हो गया है। जिस पर वन विभाग के कर्मचारियों को भी निर्देश जारी किए गए हैं। नैनीताल और देहरादून के चिड़ियाघरों में दवाई का लगातार छिड़काव किया जा रहा है। इसके अलावा कॉर्बेट, राजाजी टाइगर पार्क व रेस्क्यू सेंटर में सतर्कता बरती जा रही है।
गाइडलाइन जारी
इसके साथ ही सेंट्रल जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भी उत्तराखंड फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को ईमेल किया है। जिसमे बर्ड फ्लू से बचने और बर्ड फ्लू के दौरान उपाय को लेकर एक गाइडलाइन भी जारी की है। सभी को यह निर्देश हैं कि अगर जंगल में कोई पक्षी मृत पाया जाता है तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित जिम्मेदार अधिकारी को दी जाए, जिससे उसका परीक्षण किया जाए और पता चले कि पक्षी की मौत सामान्य है या फिर यह किसी और कारण से हुई है।