देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दुनिया भर में अपना कहर बरपाने के बाद एक बार फिर कोरोना वायरस ने अपनी दस्तक दे दी है।
दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ रहें केस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एशिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। जिसमे हांगकांग, सिंगापुर और ईरान जैसे देशों में नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हांगकांग में पिछले 10 हफ्तों में हर सप्ताह कोरोना के केस 30 गुना से ज्यादा बढ़ गए हैं। इसके अलावा सिंगापुर में भी कोरोना के मामलों में तेजी आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में मशूहर अभिनेत्री बिग बॉस फेम शिल्पा शिरोडकर भी कोरोना वायरस के चपेट में आई है। हालांकि राहत की बात यह है कि भारत में अभी तक कोरोना के मामले नियंत्रण में हैं।
भारत में कोरोना के मामले
रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वैक्सीन की वजह से लोगों में बनी इम्युनिटी अब धीरे-धीरे कम हो रही है, जिसकी वजह से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में वर्तमान में केवल कोरोना वायरस के 257 केस दर्ज किए गए हैं। जिसमे केरल, महाराष्ट्र तमिलनाडु सबसे आगे हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि केरल राज्य में पिछले हफ्ते कोरोना वायरस के 69 नए मामले देखे गए थे, जबकि महाराष्ट्र में 44 तमिलनाडु में 34 नए मामले सामने आए हैं।