उत्तराखंड: सचिवालय में बायोमेट्रिक हाजिरी के विकल्प के रूप में यह प्रक्रिया शुरू, डाउनलोड करना होगा यह ऐप

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून से जुड़ी जरूरी खबर है। यहां सचिवालय में शुरू की गई बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रक्रिया में तकनीकी खामियों के चलते विकल्प के तौर पर नया निर्णय लिया गया है।

विकल्प के तौर पर निर्णय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर सचिवालय प्रशासन ने कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी के विकल्प के रूप में फेशियल रिकगनेशन उपस्थिति प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। जिसके बाद अब सभी कार्मिकों को अपने फोन पर आधार बेस अथवा आधार बेस आरडी ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके आधार पर ही उनकी बायोमेट्रिक उपस्थिति लगेगी।फेशियल रिकगनेशन की व्यवस्था के लिए सभी कार्मिकों को अपने एंड्रायड अथवा एपल फोन में गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करना होगा।‌ इसके बाद इस एप के माध्यम से उपस्थिति लगेगी।