अल्मोड़ा: महिला ने पति, सास और अन्य ससुरालियों पर लगाया मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, बताई दास्तां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के थाना देघाट क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने अपने पति, सास और अन्य ससुरालियों पर आरोप लगाया है कि वह उसके साथ मारपीट करते हैं।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में महिला ने पुलिस में तहरीर दी है। थाना देघाट के भरसोली निवासी संगीता ने देघाट थाने में तहरीर दी। जिसमे बताया कि जून 2013 में उसका विवाह विनय निवासी दिल्ली मॉडल टाउन से हुआ था। तब से पति उसके साथ मारपीट करता है। साथ ही मानसिक प्रताड़ना देते हैं। महिला ने बताया कि पति की मां रुक्मणी, बहन और उसके परिवार वाले मारने की धमकी देते है।‌ साथ ही जमीन जायजाद के लिए उसे घर से निकालने के लिए बेटे के साथ मिलकर मारते है। 20 मई को पति लेने आए। तब भी कार में मारपीट की और गला दबाया। उसकी दो बेटियां है। उसकी आंगूठी और कान के टाप्स उतार लिए। फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ब्लेकमेल किया जा रहा है।

जांच कर रही पुलिस

जिसके बाद देघाट थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि मामले में पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।