अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा से बनबसा की ओर जा रहे एक युवक के साथ चोरगलिया के जंगल में मारपीट और लूटपाट की घटना हुई है।
जांच कर रही पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार युवक बनबसा को जा रहा था। तभी चोरगलिया के जंगल में दो लोगों ने उसे खूब पीटा। साथ ही उसकी जेब में रखे दस हजार रुपये, मोबाइल फोन और दस्तावेज लूट लिए। बदमाश साथ में बैग से कपड़े तक ले गए। किसी तरह घायल युवक हल्द्वानी पहुंचा और अपना उपचार कराकर वापस अल्मोड़ा गया। इस मामले में पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। जांच की जा रही है।