असल जिंदगी का हीरो: दोस्त की जान बचाने के लिए खुद शहीद हो गए जांबाज लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी, शोक की लहर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवासी होनहार और जांबाज लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी सिक्किम में शहीद हो गए हैं।

लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑपरेशनल गश्त के दौरान उनका एक साथी जवान नदी में गिर गया। जिस पर अपनी जान की परवाह किए बिना 23 साल के लेफ्टिनेंट शशांक नदी में कूद गए। उन्होंने अपने साथी की तो जान बचा ली, लेकिन खुद जान गंवा बैठे। आज उनका शव अयोध्या पहुंचेगा। कल यानि शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ शशांक का जमथरा घाट पर अंतिम संस्कार होगा। उनके शहीद की खबर से गांव और पूरे जिले में शोक की लहर है लेकिन साथ ही गर्व भी है।

2019 में एनडीए में हुआ था सिलेक्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक शशांक के पिता जंग बहादुर तिवारी मर्चेंट नेवी में अफसर हैं और वर्तमान में अमेरिका में तैनात हैं। शशांक का 2019 में सिलेक्शन एनडीए में हुआ था। पिछले साल उन्हें कमीशन मिला और पहली पोस्टिंग सिक्किम में हुई। शशांक ने पहले ही प्रयास में NDA क्वालिफाई किया था। 17 दिसंबर 2024 को उन्होंने सेना में ज्वाइनिंग दी थी।