जाॅब अलर्ट: नाइटलिट हरिद्वार में संविदा के आधार पर विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, साक्षात्कार से होगा चयन

​हरिद्वार: राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT), हरिद्वार द्वारा विभिन्न कार्यात्मक पदों पर संविदा के आधार पर एम्पैनलमेंट हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

साक्षात्कार का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। विज्ञापन के अनुसार, इंटरव्यू की प्रक्रिया देहरादून में आयोजित की जाएगी। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार दिए गए पदों के लिए तय समय-सारणी के अनुसार साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। वेबसाइट लिंक: https://www.nielit.gov.in/form?formName=Recruitments&center=HW

​भर्ती एवं पदों का विवरण

क्र. सं.पद का नाम (Post Name)साक्षात्कार स्थान (Interview Venue)नियुक्ति स्थान (Posting Location)
1.AnimatorDehradunDehradun
2.Cameraman (Grade II)DehradunDehradun
3.Script WriterDehradunDehradun
4.FRA Coordinator & MIS ExpertDehradunपिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, नैनीताल, हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी और चमोली
5.MTS (Multi Task Staff)Dehradunहल्द्वानी एवं अल्मोड़ा
6.Assistant Faculty (CS/IT)DehradunDehradun