मई का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की आशंका जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले कुछ दिनों तक पहाड़ से लेकर मैदान तक वर्षा का क्रम जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने भारी बारिश को देखते हुए आज येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में सतही हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके अलावा मध्यम दर्जे की गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने की आशंका है। जिसमे अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और उधम सिंह नगर शामिल हैं।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।