अल्मोड़ा पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: नशे के सौदागरों पर कसा शिकंजा, 2.35 लाख की स्मैक के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत, कोतवाली रानीखेत और SOG की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को भारी मात्रा में अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार है।

पुलिस की कार्यवाही

अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में पुलिस और SOG की टीम ने 06 जुलाई को द्वारसों रोड (जनाड़ु मोड़ के पास) पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रविन्द्र बिष्ट नामक युवक को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 7.86 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 2,35,800 रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रविन्द्र बिष्ट (30 वर्ष), निवासी ग्राम स्यूना, ज्योली, अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और पूर्व में भी उसके खिलाफ अल्मोड़ा कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रानीखेत में FIR संख्या 17/2026, धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब बरामद स्मैक के ‘फॉरवर्ड’ और ‘बैकवर्ड’ लिंक्स की गहन जांच कर रही है

टीम रहीं शामिल

इस ऑपरेशन में कोतवाली रानीखेत के अपर उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र, हेड कांस्टेबल मनोज तिवारी तथा SOG अल्मोड़ा के कांस्टेबल राकेश खेतवाल, चन्दन नेगी और राकेश भट्ट शामिल रहे।