उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या-07/2026 के तहत प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (T.G.T.) भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है।
आवेदन तिथि आगे बढ़ी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह की ओर से 21 नवंबर 2026 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आवेदन की पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 23 नवंबर 2026 के स्थान पर अब 28 नवंबर 2026 कर दी गई है।
हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में फैसला
यह निर्णय माननीय उच्च न्यायालय में दायर याचिका संख्या 18985/2026 (आशुतोष मिश्र व 156 अन्य बनाम उ०प्र० राज्य व अन्य) में 20 नवंबर 2026 को पारित अंतरिम आदेश के अनुपालन में लिया गया है। आयोग ने इच्छुक अभ्यर्थियों से कहा है कि वे विस्तृत विज्ञापन का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने के बाद अपनी अर्हता के अनुसार नई निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
टीजीटी (TGT) भर्ती 2026 की नई महत्वपूर्ण तिथियां
| विवरण | तिथि |
|---|---|
| विज्ञापन प्रकाशन की तिथि | 23-10-2026 |
| ऑनलाइन पंजीकरण (O.T.R.) / आवेदन प्रारंभ होने की तिथि | 24-10-2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की संशोधित अंतिम तिथि | 28-11-2026 |
| ऑनलाइन आवेदन में संशोधन हेतु बढ़ाई गई अंतिम तिथि | 30-11-2026 |
| परीक्षा तिथि | 23 व 24 दिसंबर, 2026 |