उत्तराखंड: उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है।
राहत की खबर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निगम ने इन कर्मचारियों के मानदेय में परिवर्तनशील महंगाई भत्ते (वीडीए) के रूप में वृद्धि की है। नई दरें एक अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेंगी। इस संशोधन के बाद कर्मचारियों का कॉस्ट टू कंपनी (सीटीसी) 23,157.65 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। श्रम आयुक्त, उत्तराखंड की ओर से जारी अधिसूचना के क्रम में यूपीसीएल के अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) ने 21 नवंबर को इस संबंध में कार्यालय ज्ञाप जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, कर्मचारियों का मूल वेतन 14,023 रुपये और परिवर्तनशील महंगाई भत्ता (वीडीए) 634 रुपये तय किया गया है। कार्यालय ज्ञाप के मुताबिक, वेतन और भत्तों का कुल योग 16,698.36 रुपये होगा। इसके अतिरिक्त सीटीसी में नियोक्ता के अंशदान के रूप में ईपीएफ और ईएसआई के साथ-साथ 2.5 प्रतिशत सर्विस चार्ज और उस पर 18 प्रतिशत जीएसटी भी शामिल किया गया है। इन सभी मदों को जोड़कर प्रति कर्मचारी कुल मासिक सीटीसी 23,157.65 रुपये निर्धारित किया गया है।