अल्मोड़ा: एलीट मेन उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन चैंपियनशिप के लिए स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में चयन ट्रायल आयोजित किए गए।
दी यह जानकारी
इस ट्रायल के दौरान जिले के मुक्केबाजों ने रिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दमखम दिखाया। इस संबंध में कोच संजय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चंचल सिंह राणा, विजय कुमार, सौरभ कुमार, मनीष, हिमांशु, रोहित नेगी, कमलेश सिंह और प्रतीक भारती का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। अब ये सभी खिलाड़ी आगामी राज्य चैंपियनशिप में अल्मोड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।