पिथौरागढ़: दीजिए बधाई: AFCAT में सफलता: ऋषभ पंत भारतीय वायुसेना में बनें फ्लाइंग ऑफिसर, क्षेत्र में खुशी की लहर

​पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ के महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जाजरदेवल के पूर्व छात्र ऋषभ पंत का भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है।

दी शुभकामनाएं

जानकारी के अनुसार ऋषभ ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) में सफलता हासिल की है। ऋषभ पंत ने वर्ष 2021 में महर्षि विद्या मंदिर, जाजरदेवल से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उनके पिता प्रयाग दत्त पंत कुमौड़ स्थित कैंट रोड पर ‘पंत हार्डवेयर’ के नाम से व्यवसाय करते हैं, वहीं उनकी माता प्रतिभा पंत इसी विद्यालय में शिक्षिका के रूप में सेवाएं दे रही हैं। उनकी इस कामयाबी से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
​