अल्मोड़ा: उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में अल्मोड़ा जिले में ‘सेवा सुशासन एवं समर्पण’ अभियान के तहत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है।
दी यह जानकारी
इसके अंतर्गत जिले भर में 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जाएगा, जिसमें आम जनता को आधार से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आधार संबंधी कार्यों को जन-जन तक सुलभ बनाना है। इसके लिए विकासखंड स्तर पर तिथिवार कार्यक्रम निर्धारित कर दिए गए हैं।
आधार शिविरों का कार्यक्रम
• 08 जुलाई: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, शहरफाटक (विकासखंड लमगड़ा)
• 10 जुलाई: जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छानागोलू (विकासखंड द्वाराहाट)
• 16 जुलाई: गरूड़ाबॉज मैदान (विकासखंड धौलादेवी)
• 18 जुलाई: राजकीय इण्टर कालेज, पन्थस्थली (विकासखंड भिकियासैंण)
• 20 जुलाई: राजकीय इण्टर कालेज, मालीखेत (विकासखंड स्याल्दे)
• 22 जुलाई: राजकीय इण्टर कालेज, मानिला (विकासखंड सल्ट)
• 24 जुलाई: जी0आई0सी0 कुनेलाखेत (विकासखंड ताड़ीखेत)
• 27 जुलाई: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, धनियान (दशौं) (विकासखंड भैसियाछान)
• 27 जुलाई: राजकीय इण्टर कालेज, तड़ागताल (विकासखंड चौखुटिया)
उठाएं लाभ
जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विकासखंडों के खंड विकास अधिकारियों (BDO) को इन शिविरों के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है। स्थानीय निवासियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर आधार सेवाओं का लाभ उठाएं।