अल्मोड़ा: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, अल्मोड़ा की मासिक बैठक आज दिनांक 7 जुलाई 2026 को नंदा देवी मंदिर परिसर में आयोजित की गई।
बैठक का आयोजन
इस बैठक में जिले भर से आए पूर्व सैनिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक की शुरुआत में हल्द्वानी से पधारे संगठन के पदाधिकारी भुवन चंद्र भगत और सूबेदार मेजर नारायण सिंह बोरा का परिषद द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। अतिथियों ने पूर्व सैनिकों को संगठन की मजबूती और अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को जोड़ने का आह्वान किया।
विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान उपस्थित पूर्व सैनिकों ने स्थानीय समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए नगर निगम और प्रशासन के समक्ष निम्नलिखित सुझाव रखे।
• सफाई व्यवस्था: नगर में नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।
• यातायात व्यवस्था: धारानौला से शिखर होटल तक की एक सिटी बस सेवा, जिसे स्वीकृत होने के बाद भी अभी तक शुरू नहीं किया गया है, उसे जल्द से जल्द संचालित किया जाए।
• सुरक्षा: बाहरी लोगों और कबाड़ियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन किया जाए।
परिषद का विस्तार
इस अवसर पर शंकर सिंह बिष्ट और मोहन सिंह ने पूर्व सैनिक सेवा परिषद की सदस्यता ग्रहण की। जिनका परिषद अध्यक्ष कैप्टन केशव दत्त पांडे ने माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता कैप्टन केशव दत्त पांडे ने की तथा संचालन माधव सुयाल और सुरेंद्र लाल टम्टा ने संयुक्त रूप से किया।
रहें उपस्थित
बैठक में पी.जी. गोस्वामी, महेंद्र सिंह मर्तोलिया, नंदा बल्लभ सिंह, आनंद सिंह गैड़ा, विनोद गिरी, सुरेंद्र लाल टम्टा, सुख सिंह असवाल, मोहन चंद्र जोशी, मदन मोहन, त्रिलोक सिंह, हरीश सिंह बिष्ट, हयात सिंह गैड़ा, ज्ञानेंद्र सिंह, शेर सिंह नेगी, हरीश राम, मोहन सिंह अधिकारी, ललित मोहन जोशी, प्रकाश बिष्ट, दीप भंडारी, नीमा नेगी, कंडक्ट्री, अंजू बिष्ट और दान सिंह बिष्ट सहित कई अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। अंत में मासिक बैठक के साथ वार्षिक अधिवेशन भी संपन्न हुआ।