आज 22 अगस्त 2026 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज आपको एक जरूरी बात समझ आएगी कि कमाई के साथ पैसों को संभालना भी उतना ही जरूरी है। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए दिखावे पर पैसा खर्च करने से बचें, वरना बचत प्रभावित हो सकती है। अच्छी बात यह है कि आपकी मेहनत की तारीफ होगी और अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से खुश नजर आएंगे। सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आज आपकी कार्यकुशलता आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। भाग्य का साथ मिलने से जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता की उम्मीद रहेगी। पुराने कर्ज को चुकाने की दिशा में कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा बड़ा फैसला भी संभव है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज अपनी बुद्धि और समझदारी का सही इस्तेमाल करने का दिन है। आपके कुछ फैसले आसपास के लोगों को चौंका सकते हैं, लेकिन उनका असर सकारात्मक रह सकता है। सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी और लोगों का समर्थन बढ़ेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरा फोकस रखना होगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मन को सुकून दे सकती है।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते दिखाई दे सकते हैं, हालांकि मन में हल्का तनाव भी बना रह सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। कारोबार में साझेदार का सहयोग मिलेगा, इसलिए अनावश्यक चिंता न करें। अगर आपने किसी को उधार पैसा दिया था, तो उसकी वापसी के संकेत हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन शुभ रहने वाला है। आज आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं, लेकिन अचानक आने वाले खर्च आपकी योजना को थोड़ा प्रभावित कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। पिताजी की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे मन बेहद खुश होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में जितना ज्यादा फोकस करेंगे, उतनी जल्दी सफलता मिलेगी।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष ध्यान दें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी। मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए लापरवाही न करें। अगर काफी समय से घूमने का प्लान बना रहे थे, तो आज उसके पूरा होने की संभावना है। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। दिन भाग्य का साथ देने वाला रहेगा। आज कोई अच्छी खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। कारोबार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। बच्चों को खुश करने के लिए उनके लिए कुछ नया खरीद सकते हैं या उनके साथ घूमने जा सकते हैं। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने से सम्मान और पहचान बढ़ेगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज का दिन खुशियों और संतोष से भरा रहेगा। आज अपनी बातों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा। संतान की नौकरी को लेकर चल रही चिंता कम होने के संकेत हैं। मां से किया हुआ कोई वादा आज पूरा करना पड़ सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज अचानक कोई लाभ मिल सकता है और ऐसी चीज हाथ लग सकती है जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी। हालांकि, अपनी वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन से खुशियों का माहौल बनेगा। जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएंगे और आप खुद को पहले से ज्यादा बेहतर महसूस करेंगे। ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है और अपनी क्षमता के बल पर आप उसे अच्छी तरह निभाएंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। आज आपकी मेहनत ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बनेगी। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी और साथी के साथ खूबसूरत पल बिताने का मौका मिलेगा। संतान की पढ़ाई को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण फैसले में मां की सलाह आपके लिए उपयोगी रहेगी। नया वाहन खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल नजर आ रहा है। लंबे समय से अटका पैसा वापस मिलने की अच्छी संभावना है। किसी रिश्तेदार के घर शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि चोट लगने की आशंका बन रही है। नौकरी बदलने या नई नौकरी पाने की कोशिश कर रहे लोगों को आज अच्छी खबर मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा। आपके दिमाग में कई नए विचार आएंगे और अगर उन्हें सही समय पर अमल में लाया, तो अच्छा फायदा मिल सकता है। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है, इसलिए शरीर के संकेतों को गंभीरता से लें। कोई पुराना अटका काम आज पूरा हो सकता है। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लग सकती है, जो आगे आपके लिए उपयोगी साबित होगी।