अल्मोड़ा: कोरोना के नए वेरिएंट की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, आमजन को भी दी यह सलाह

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के नये वेरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है। राज्य में कुछ नए कोविड-19 संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।

दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना के नए वेरिएंट की रोकथाम के लिए जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। साथ ही विभाग ने अस्पतालों में कोरोना की जांच के निर्देश जारी किए हैं। वहीं जरूरत पड़ने पर आइसोलेशन वार्ड स्थापित करने से लेकर जिले की सीमाओं पर जांच की व्यवस्था भी की जाएगी। कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो जिले की सीमाओं पर भी कोरोना जांच की जाएगी।
इसके अलावा लोगों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी है।