अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कल तीन जून को राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन होना है।
टीम का चयन
जानकारी के अनुसार देहरादून में सात से नौ जून तक राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता होनी है। इसमें जिले की टीम की ओर से भी प्रतिभाग किया जाना है। जिस पर कल जिले की टीम का चयन हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। इस संबंध में जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने जानकारी दी।