अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के विद्यार्थियों के लिए जरूरी जानकारी है। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की ओर से पूर्व में प्रोग्राम फॉर बीएससी, बीकॉम पांचवे सेमेस्टर एक्स और बैक परीक्षा नॉन एनईपी के तहत परीक्षाओं की तिथि जारी हुई थी।
यह परीक्षाएं स्थगित
जिसमें 28 अक्तूबर को प्रस्तावित गणित फर्स्ट पेपर, 29 अक्तूबर को प्रस्तावित हिंदी साहित्य द्वितीय प्रश्नपत्र, गणित द्वितीय प्रश्नपत्र, जंतु विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र, इंसोरेंस लॉ एंड प्रेक्टिस चतुर्थ प्रश्नपत्र की परीक्षाएं स्थगित की गई है। वहीं अन्य परीक्षाओं का कार्यक्रम पहले की तरह ही रहेगा। इस संबंध में विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने जानकारी दी है।