उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्री मानसून की बारिश से सुहावना हुआ मौसम, आज पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे साथ ही कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में दिन भर धूप खिली रहेगी। हालांकि कही कहीं तेज हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं। चार धाम और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। चार धाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को मौसम की अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में भी बदलाव जारी है। तेजी से गर्मी में इजाफा हो रहा है।