उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार, अलर्ट जारी

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के अनुसार छह जून को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं। छह जून को मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है। इसके बाद सात से लेकर दस जून तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रह सकता है। अगले सप्ताह प्री-मानसून की दस्तक होने की संभावना है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हल्की फुहारों के साथ मानसून के पहले चरण का आरंभ होने की उम्मीद है। उत्तराखंड में मानसून आने की सामान्य तारीख 20 जून है। इस बार उम्मीद की रही है कि मानसून समय से पहले दस्तक देगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में भी बदलाव जारी है। तेजी से गर्मी में इजाफा हो रहा है।