हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने आगामी बुधवार 25 जून 2025 को नगर के आराध्य देव कालूसिद्ध बाबा के नवनिर्मित मंदिर में पूजा अनुष्ठान के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन का निर्णय लिया है।
लिया यह निर्णय
जिस पर आज गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें भव्य भंडारे के आयोजन का निर्णय लिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि कालूसिद्ध बाबा का मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है। नए मंदिर में इसकी स्थापना के बाद देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल पूजा के साथ साथ भंडारा भी करेगा।
रहें शामिल
आज हुकम सिंह कुंवर ने पूजा अनुष्ठान व भंडारे के आयोजन हेतु कमेटी का गठन किया। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट,अविनाश गोयल,विनय चौहान, को जिम्मेदारी दी गई। आज की बैठक में प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल, संरक्षक मंडल सदस्य पृथ्वी पाल रावत,पंकज सुयाल,आजीवन सदस्य डॉक्टर केदार पलड़िया,बृजमोहन सिजवाली, योगेश कांडपाल,प्रेम सिंह परिहार रजत पंत आदि शामिल रहे।