उत्तराखंड: इस माह तक सभी राजकीय कार्यालयों, भवनों एवं आवासीय परिसरों में लगेंगे‌ स्मार्ट मीटर, रखा यह लक्ष्य

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब आने वाले अगस्त माह से सभी राजकीय कार्यालयों, भवनों एवं आवासीय परिसरों में स्मार्ट मीटर लगेंगे।

रखा गया यह लक्ष्य

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से इसको लेकर डेडलाइन तय करने को कहा गया है। केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यों को लाइन लास कम करने पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है। जिस पर उन्होंने बताया कि अगस्त, 2025 तक सभी राजकीय कार्यालयों, भवनों एवं आवासीय परिसरों में स्मार्ट मीटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों को वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप कार्य करना होगा।