आज हम मौनी अमावस्या की तिथि के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इस बार मौनी अमावस्या 18 जनवरी 2026 को है। माघ मास में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। आज पवित्र नदी में स्नान करने का खास महत्व है। मौनी अमावस्या का हिंदू धार्मिक ग्रंथों में विशेष महत्व है। मौनी अमावस्या के अवसर पर पिंडदान और तर्पण करने का विधान है। साथ ही श्रद्धा अनुसार अन्न और धन का दान किया जाता है।
जानें शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन मौनी अमावस्या का त्योहार मनाया जाता है। अमावस्याओं में मौनी अमावस्या बहुत ही खास मानी जाती है। माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 18 जनवरी को देर रात 12 बजकर 03 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, सोमवार 19 जनवरी को देर रात 01 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगी। इस प्रकार रविवार 18 जनवरी को मौनी अमावस्या मनाई जाएगी।
• सूर्योदय – सुबह 07 बजकर 15 मिनट पर
• सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 49 मिनट पर
• ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05 बजकर 27 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक
• विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 17 मिनट से 03 बजे तक
• गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 46 मिनट से 06 बजकर 13 मिनट तक
• निशिता मुहूर्त – देर रात 12 बजकर 05 मिनट से 01 बजकर 58 मिनट तक