भारत के शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष मिशन फिर टला, इस वजह से मिशन पर लगा ब्रेक

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं।‌ भारत जल्द एक बड़ी एतिहासिक उपलब्धि दर्ज करने वाला है।

यह मिशन‌ आज होगा रवाना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के शुभांशु शुक्ल अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बनने वाले हैं। इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में पहुंचने वाले पहले भारतीय होंगे। जो भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन है। साथ ही देश के पहले अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले मानव मिशन के लिए चयनित शुभांशु शुक्ला एग्जियोम-4 स्पेस मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना होंगे। यह मिशन आज रवाना होने वाला था। लेकिन भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुंभाशु शुक्ला का Axiom-4 मिशन एक बार फिर टल गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘स्टैटिक फायर’ परीक्षण के बाद बूस्टर की जांच के दौरान लिक्विड ऑक्सीजन (LOx) रिसाव का पता चलने के बाद मिशन पर ब्रेक लगाने का निर्णय लिया गया। स्पेसएक्स ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए निर्धारित Axiom-4 मिशन का लॉन्च स्थगित किए जाने की पुष्टि की है। शुभांशु शुक्ल इस अभियान के दौरान कई वैज्ञानिक मिशन्स को अंजाम देंगे।

यह अंतरिक्ष यात्री भी शामिल

इस मिशन को अमेरिका के अंतरिक्ष अभियानों से जुड़ी कंपनी एग्जियोम स्पेस और नासा के सहयोग से अंजाम दिया जा रहा है। इसके साथ ही एलन मस्क की स्पेसएक्स इस मिशन में अहम भूमिका निभाएगी। इस मिशन में शुभांशु के साथ तीन और अंतरिक्ष यात्री शामिल रहेंगे। जिसमे Axiom-4 मिशन में भारत, पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं।