आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 13 जून 2025 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। दिन उन्नति कारक होने वाला है। दिन शुभ है और आपकी कर्मठता और आत्मविश्वास करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद करेगा। यदि आप इंजीनियरिंग, निर्माण, सुरक्षा या सरकारी सेवा से जुड़े हैं तो कोई नई जिम्मेदारी या सम्मान मिल सकता है। कार्यस्थल में लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन बेहद अनुकूल है। खासतौर पर वे जातक जो प्रॉपर्टी, फैशन, खाद्य या विलासिता वस्तुओं के व्यापार से जुड़े हैं उन्हें नये कॉन्ट्रैक्ट या कस्टमर मिल सकते हैं। राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों को मान-सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे, जिससे आगामी पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। वित्तीय मामलों में स्थिरता रहेगी।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। भाग्‍य साथ देगा। भाग्‍य साथ दे रहा है। आपकी निर्णय क्षमता और वाक्पटुता करियर में विशेष लाभ दिला सकती है। संचार, मीडिया, मार्केटिंग और शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए दिन भाग्यवर्धक है। कोई नया प्रॉजेक्ट या क्लाइंट मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च पद पर बैठे व्यक्तियों से मुलाकात आपके लिए दीर्घकालिक लाभकारी हो सकती है। व्यापार में विशेषकर यात्रा या टूरिज्‍म से जुड़े लोग अच्छे लाभ की उम्मीद रखें। किसी सरकारी योजना या सब्सिडी से भी फायदा हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दिन शुभ है और आप अत्यंत ऊर्जावान रहेंगे, जिससे आप अपने कार्यों को समय से पूर्व ही पूर्ण कर लेंगे। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं, विशेषकर वे जो रचनात्मक क्षेत्रों में हैं उन्हें प्रॉजेक्ट्स की भरमार मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा। दिन आपको करियर और व्यापार में अप्रत्याशित सफलता दिला सकता है। शिक्षा, बौद्धिक कार्यों, अकाउंटिंग, IT और कानून से जुड़े लोग कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। उच्चाधिकारी आपके प्रति सहृदय रहेंगे और आपकी कार्यशैली की सराहना करेंगे। व्यापार में किसी बड़े सौदे या निवेश से दीर्घकालिक लाभ होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, लेकिन करियर संबंधी फैसलों में जल्दबाज़ी न करें।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। दिन आर्थिक दृष्टि से सौभाग्यशाली हो सकता है। लंबे समय से जो लेन-देन अटका हुआ था वह अचानक सुलझ सकता है। साझेदारी के व्यापार में पारदर्शिता लाने से तनाव दूर होगा और संबंधों में मधुरता आएगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी। धन लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। जिससे कार्यों में गति आएगी। हालांकि स्वास्थ्य में गिरावट संभव है, विशेषकर पुराने रोगों का पुनः सक्रिय होना। व्यापार में लोहे, मशीनरी या मेडिकल उपकरणों से जुड़े लोग आज अच्छे लाभ की उम्मीद रखें। करियर में आपकी कठोर मेहनत का फल आपको मिलेगा। धन लाभ होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आपके करियर और वित्त दोनों में सकारात्मक उन्नति के संकेत हैं। नौकरी में बॉस आपके विचारों से प्रभावित होंगे और आपकी पदोन्नति की चर्चा हो सकती है। व्यापारियों को कोई लंबी अवधि की डील मिल सकती है, जो भविष्य में बड़ा लाभ देगी। पारिवारिक सहयोग के साथ-साथ ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। खुशखबरी मिलेगी।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। धन आगमन के संकेत हैं, व्यवसायिक दृष्टिकोण से दिन शुभ है। जो लोग तकनीकी, निर्माण, कृषि या खनिज क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए लाभ के अवसर सुलभ होंगे। नौकरी में आपके कौशल और अनुशासन की सराहना होगी। परिवार से खुशखबरी मिलेगी। लाभ मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। बुद्धि से लिए गए निर्णयों में थोड़ी त्रुटि हो सकती है। व्यापार में पुराने कर्ज या टैक्स संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन की आवक सामान्य रहेगी लेकिन खर्च अनियंत्रित हो सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में कोई रुका हुआ सौदा पूरा होगा और उसमें अच्छा लाभ भी मिलेगा। नौकरी में किसी पुराने प्रॉजेक्ट की सफलता आपके लिए नई जिम्मेदारी का कारण बन सकती है। धार्मिक या आध्यात्मिक क्षेत्रों से जुड़े जातकों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों को सरकारी नौकरी में सफलता मिलेगी।