कैलाश मानसरोवर यात्रा इस साल से शुरू होने वाली है। पांच साल बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा इस बार फिर शुरू हो रहीं हैं। 2025 के लिए कैलाश मानसरोवर यात्रा 15 जून से शुरू होगी। जिसमे पहला जत्था 15 जून को रवाना होगा।
कैलाश मानसरोवर यात्रा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह 15 जून को तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को गाजियाबाद से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस वर्ष की यात्रा में दो मार्ग शामिल होंगे – एक उत्तराखंड से और दूसरा सिक्किम से। पहला उत्तराखंड का लिपुलेख मार्ग है और दूसरा नाथूला दर्रा रूट के माध्यम से यात्री कैलाश यात्रा पर जाएंगे। कोविड 19 के कारण वर्ष 2020 से कैलाश मानसरोवर यात्रा संचालित नहीं हुई थी। जिसके बाद अब यात्रा इस वर्ष 15 जून से शुरू होगी। केएमवीएन की ओर से इस यात्रा का संचालन होगा। यह यात्रा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के लिपुलेख पास मार्ग से संचालित होगी। यात्रा में 50-50 व्यक्तियों के कुल पांच दलों को शामिल किया जाएगा। यात्रा के दौरान लिपुलेख, उत्तराखंड व नाथू ला सिक्किम के मार्ग से यात्रियों के 15 जत्थे कैलाश मानसरोवर पहुंचेंगे। हर जत्थे में 50 यात्री शामिल होंगे।