अल्मोड़ा: अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से शारदा पब्लिक स्कूल में मॉक ड्रिल का आयोजन, उपकरणों के संचालन की दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 14.02.2026 को प्रभारी फायर स्टेशन अल्मोड़ा के नेतृत्व में फायर सर्विस यूनिट द्वारा शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

दी यह जानकारी

जिसमें लीडिंग फायरमैन किशन सिंह द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्टाफ को आग के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। वहीं प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गई। साथ ही घरों में इस्तेमाल होने वाले LPG गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने के विभिन्न तरीकों की जानकारी विद्यार्थियों को दी गई।