नैनीताल: जरूरी सूचना: कैंची धाम मेले में स्थानीय जनता की सुविधा और मांग को देखते हुए इन वाहनों को मिलेगी छूट, जरूर देखें

नैनीताल जिले के भवाली में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मेले में स्थानीय जनता की सुविधा और मांग को ध्यान में रखते हुए अब स्थानीय निवासियों को समय दोपहर 02:00 बजे के बाद टू-व्हीलर से हल्द्वानी से भीमताल पार्किंग तक आने की अनुमति दी जाती है।

देखें यह अपडेट

भीमताल पार्किंग से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। इसी प्रकार *नैनीताल से आने वाले स्थानीय लोग टू-व्हीलर से सेनिटोरियम तक आ सकते हैं, जहां से शटल सेवा द्वारा आगे भेजा जाएगा।
❌  भवाली की ओर किसी भी दोपहिया वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी।