अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: जिले के कपीना निवासी तोषित लोहनी सेना में बनें लेफ्टिनेंट, सेना में दूसरी पीढ़ी के बनें अधिकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर के कपीना के मूल निवासी तोषित लोहनी ने भारतीय सेन्य अकादमी देहरादून में विगत दिवस आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद सेना में लेफ्टिनेंट बनें है।

सेना में लेफ्टिनेंट बने

गौरतलब हैं कि तोषित लोहनी सेना में दूसरी पीढ़ी के आफिसर हैं। उनके पिता कर्नल राजीव लोहनी ने भी 25 वर्ष सेना में अपनी सेवायें देकर देश के बार्डर में लडा़ई लड़ी। उनकी माता कविता लोहनी फिजिक्स की शिक्षिका हैं। उन्होंने आर्मी पब्लिक स्कूल एंव दिल्ली पब्लिक स्कूल से शिक्षा ग्रहण की। भारतीय सैन्य अकादमी परेड से पूर्व तोषित लोहनी ने ओटीए चेन्नई में नौ माह का प्रशिक्षण लिया। तोषित लोहनी के चाचा डा. संदीप लोहनी भी शिक्षाविद् हैं। क्षेत्र को खुशी की लहर है।

जताया हर्ष

तोषित लोहनी के सेना में लेफ्टिनेंट बनने और अपने पिता कर्नल राजीव लोहनी के पदचिन्हों में चलकर लोहनी परिवार की दूसरी पीढ़ी द्वारा भारतीय सेना में सेवा देने पर अल्मोड़ा जनाधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी, नवदुर्गा महोत्सव समिति लक्ष्मेश्वर के अध्यक्ष सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, मनोज तिवारी, महेन्द्र सिंह रावत , पार्षद अभिषेक जोशी , रमेश चन्द्र जोशी, गीता जोशी, पार्षद भूपेन्द्र जोशी सहित मौहल्लेवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।‌