अल्मोड़ा: न्याय सबके लिए: फालसीमा ITI में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, छात्रों को दी लैंगिक समानता और कानूनों की जानकारी

​अल्मोड़ा: माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अल्मोड़ा) के अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में आज गुरुवार, 8 अक्टूबर को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) फालसीमा में “लैंगिक समानता (Gender Equality)” विषय पर एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
​
जागरूकता शिविर का आयोजन

इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अनामिका सिंह द्वारा नालसा (NALSA) के थीम गीत “एक मुट्ठी आसमान” को बजाकर किया गया। शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को कानून और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए सचिव अनामिका सिंह ने जेंडर जस्टिस, ट्रांसजेंडर अधिकार, लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण, घरेलू हिंसा कानून, पॉश (POSH) एक्ट और पोक्सो (POCSO) अधिनियम 2012 के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
​
साइबर सुरक्षा के बताए गुर

​कार्यक्रम के दौरान महिला थाना एनटीडी (NTD) की उपनिरीक्षक बीना पपोला ने विद्यार्थियों को बाल अधिकारों और साइबर सुरक्षा  के प्रति सतर्क रहने और ऑनलाइन धोखाधड़ी या अपराध से बचने के महत्वपूर्ण उपाय साझा किए।

​रहे उपस्थित

इस विधिक जागरूकता कार्यक्रम में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फालसीमा के प्रधानाचार्य जग प्रीतम टम्टा, अधिकार मित्र (PLVs) तथा संस्थान के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।