अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया में कुमाऊं-गढ़वाल को जोड़ने वाला स्टील गार्डर पुल आज गुरूवार से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है।
मिलेगी राहत
जानकारी के अनुसार स्टील गार्डर पुल की मरम्मत का काम लगभग पूरा हो चुका है। बीते 29 मई से इसे वाहनों के लिए प्रतिबंधित करते हुए मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया था। करीब 21 दिन बाद इस पुल पर आज सुबह से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को बड़ी राहत मिल जाएगी।