अल्मोड़ा जिले में यहां बनेंगे दो पुलिस थाने, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां प्रशासन ने जिले में दो नए थाने और तीन रिपोर्टिंग चौकियां खोलने का प्रस्ताव भेज दिया है।

जनपद के 398 गांवों में राजस्व पुलिस की व्यवस्था होगी समाप्त-

जिसके बाद जल्द ही जनपद के 398 गांवों में राजस्व पुलिस की व्यवस्था समाप्त हो जाएगी। जिसमें भैंसियाछाना ब्लॉक के धौलछीना में थाना खुलना है, इसमें 116 गांव शामिल होंगे। स्याल्दे ब्लॉक के देघाट में थाने का प्रस्ताव है यहां 160 गांव शामिल किए जा रहे हैं। तीन रिपोर्टिंग पुलिस चौकियां खुलनी हैं। इनमें जागेश्वर चौकी के अधीन 33 गांव, मझखाली चौकी के अधीन 60 गांव और सल्ट के भौनखाल चौकी के अंडर 29 गांव शामिल किए जा रहे हैं।