उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्थ सेवा की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित की है।
देखें वेबसाइट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह परीक्षा 29 जून को आयोजित की जाएगी। प्रथम सत्र में सामान्य अध्ययन पूर्वाह्न 10 से 12 बजे तक द्वितीय सत्र में सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षा अपराह्न दो से शाम चार बजे तक होगी। यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। 13 जिलों के 24 नगरों के विभिन्न केंद्रों में परीक्षा होगी। इसके लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।