अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल रविवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वन दरोगा पदो की लिखित परीक्षा आयोजित हुई।
परीक्षा का आयोजन
यह परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए थे। जिसके लिए पंजीकृत कुल 2419 परीक्षार्थियों में से 1742 ने परीक्षा दी, जबकि 677 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 11 से एक बजे तक हुई। जानकारी के अनुसार आर्य कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में पंजीकृत 312 परीक्षार्थियों में से 240 ने परीक्षा दी जबकि 72 अनुपस्थित रहे। वहीं आरएएसजीजीआईसी में 355 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, 264 ने परीक्षा दी जबकि 91 अनुपस्थित रहे। रैमजे इंटर कॉलेज में पंजीकृत 288 परीक्षार्थियों में से 217 ने परीक्षा दी, 71 अनुपस्थित रहे। स्प्रिंग डेल्स स्कूल में 240 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 174 ने परीक्षा दी, 66 अनुपस्थित रहे। एसएसजे परिसर लोअर कैंपस में पंजीकृत 288 में से 216 ने परीक्षा दी, 72 अनुपस्थित रहे। मिडिल कैंपस में पंजीकृत 288 में से 189 ने परीक्षा दी, 99 अनुपस्थित रहे। अपर कैंपस में 288 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 218 ने परीक्षा दी, 70 अनुपस्थित रहे। विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा में पंजीकृत 360 में से 224 ने परीक्षा दी जबकि 136 अनुपस्थित रहे।