अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में बीएसएफ में रहकर 33 वर्षों तक सीमाओं की रक्षा करने वाले नाथू सिंह बोरा का निधन हो गया है।
लोगों के कल्याण के लिए करते रहें कार्य
मिली जानकारी के अनुसार 72 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। नौलाकोट के श्मशानघाट पर सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। द्वाराहाट ब्लाॅक के नौलाकोट गांव निवासी नाथू सिंह बोरा का हृदयगति रुकने से बीते शुक्रवार अपने आवास पर निधन हुआ। वह बीएसएफ में निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त थे। वहीं स्व. नाथू सिंह बोरा एक्स पैरामिलिट्री फोर्स पर्सनल वेलफेयर एसोसिएशन द्वाराहाट के उपाध्यक्ष रहे। वह सेवानिवृत के बाद लोगों के कल्याण के लिए कार्य करते रहे।
दी श्रद्धांजलि
अंतिम संस्कार के दौरान कोसी हेडक्वार्टर से पहुंची आईटीबीपी की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
जिस पर बिमोला (अल्मोड़ा) स्थित सेक्टर हेडक्वार्टर से आईटीबीपी के जवानों ने सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी और पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन पर विधायक मदन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी और महेश नेगी, हरीश बोरा, एक्स पैरा मिलिट्री फोर्स पर्सनल वेलफेयर एसोसिएशन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष टीडी शर्मा, महेंद्र बोरा आदि लोगों ने श्रद्धांजलि दी है।