उत्तराखंड ब्रेकिंग: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक बरकरार, कल भी होगी सुनवाई

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल हाईकोर्ट ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर लगी रोक जारी रखी है। पंचायत चुनाव सम्बन्धी सभी याचिकाओं की सुनवाई के लिए आज 25 जून दोपहर 2 बजे का समय निर्धारित किया गया था।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर आज बुधवार को सुनवाई हुई। फ‍िलहाल चुनाव प्रक्रिया पर रोक जारी है। मामले में गुरुवार को भी सुनवाई जारी रहेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनवाई अदालत ने कहा कि अदालत का चुनाव फैसले के पक्ष में नहीं है, बल्कि मतदान के तहत फैसले के पक्ष में है। आज बुधवार को‌ राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के समक्ष पक्ष रखा। जिसमें कहा कि 9 जून को सरकार ने नियमावली बनाई थी। 11 जून को आरक्षण रोटेशन जारी किया था। उसका गजट नोटिफिकेशन 14 जून को हो गया था। आरक्षण नियमानुसार तय किया गया है। बताया की रिजर्वेशन नियमों के तहत हुआ है। वहीं कल गुरुवार को भी हाईकोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी