उत्तराखंड: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास में वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिए होगी शिक्षकों और रसोइया की भर्ती, जानें पूरी जानकारी

​बाजपुर (ऊधमसिंह नगर): ऊधमसिंह नगर के बाजपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास (टाइप-3) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अल्पकालिक और नितांत अस्थायी व्यवस्था के तहत विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए 05 अध्यापिका (अनुदेशिका) और 01 रसोइया के पद पर वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
• ​अनुदेशिका (सामाजिक विज्ञान): 01 पद
• ​अनुदेशिका (गणित/विज्ञान): 01 पद
• ​अनुदेशिका (अंग्रेजी): 01 पद
• ​अनुदेशिका (हिन्दी): 01 पद
• ​अनुदेशिका (संगीत): 01 पद
• ​रसोइया: 01 पद


​अनिवार्य योग्यता

अनुदेशिका पदों के लिए: संबंधित विषय में स्नातक, B.Ed और शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। संगीत अनुदेशिका के लिए संगीत विषय के साथ शिक्षा विशारद/स्नातक, B.Ed और वाद्य यंत्रों का संपूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है। इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र हैं और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
रसोइया पद के लिए: न्यूनतम योग्यता कक्षा 5 उत्तीर्ण है।


​इंटरव्यू की तिथि

​इच्छुक और योग्य महिला अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों एवं उनकी फोटोकॉपी के साथ 05 नवंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास टाइप-3 परिसर, पीएम श्री आदरणीय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) में उपस्थित हो सकती हैं। भर्ती से जुड़ी अन्य शर्तें छात्रावास कार्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं।