उत्तराखंड: उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में 198 पदों पर सीधी भर्ती का अधियाचन जारी, देखें जानकारी

​उत्तराखंड: उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए कुल 198 रिक्त पदों पर अधियाचन भेजा गया है।

इतने पद शामिल

​दी गई जानकारी और संलग्न दस्तावेज के अनुसार, विभिन्न पदों का विवरण निम्नलिखित है।
• ​उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला): 93 पद
• ​उप निरीक्षक अभिसूचना (पुरुष/महिला): 19 पद
• ​प्लाटून कमाण्डर (पुरुष – पीएसी/आईआरबी): 81 पद
• ​अग्निशमन द्वितीय अधिकारी: 05 पद
• ​कुल योग: 198 पद
​
भेजा अधियाचन

यह भर्ती प्रक्रिया उत्तराखण्ड वर्द्धधारी उप निरीक्षक पदों पर सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया नियमावली-2025 एवं संशोधित नियमावली-2026 तथा उत्तराखण्ड अग्निशमन एवं आपात सेवा अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारी सेवा नियमावली-2016 व संशोधन सेवा नियमावली-2021 एवं 2022 के प्रावधानों के तहत आयोजित की जाएगी। पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, उत्तराखण्ड द्वारा यह अधियाचन निर्धारित प्रारूप में प्रेषित किया गया है।