हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण, भारत के शुभांशु शुक्ला पंहुचे इंटरनेशनल स्पेस सेंटर, इतने बजे होगा अंतरिक्ष स्टेशन पर स्वागत भाषण

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं।‌ भारत के नाम बड़ी एतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है

भारत के लिए गर्व का पल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बने हैं। इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में पहुंचने वाले पहले भारतीय होंगे। जो भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला सहित चारों एस्ट्रोनॉट आज यानी 26 जून को शाम 4 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंच गए हैं। इसका मतलब कि अब स्पेसक्राफ्ट ISS से जुड़ चुका है और क्रू सदस्य अब स्टेशन के अंदर प्रवेश कर सकते हैं। 28 घंटे के सफर के बाद सभी एस्ट्रोनॉट ISS पहुंचे हैं। यह भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। वहीं शाम करीब 6:05 बजे अंतरिक्ष स्टेशन पर स्वागत भाषण होगा।

यह अंतरिक्ष यात्री भी शामिल

इस मिशन को अमेरिका के अंतरिक्ष अभियानों से जुड़ी कंपनी एग्जियोम स्पेस और नासा के सहयोग से अंजाम दिया जा रहा है। इसके साथ ही एलन मस्क की स्पेसएक्स इस मिशन में अहम भूमिका निभा रही हैं। इस मिशन में शुभांशु के साथ तीन और अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। जिसमे Axiom-4 मिशन में भारत, पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं।